फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खंभे में मैजिक ने मारी टक्कर, 20 घंटे गुल रही 60 गांवों की बिजली

Mon, 26 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नशे में धुत टाटा मैजिक के चालक ने शुक्रवार रात पडरौना रोड पर बैरिया गांव के सामने साखोपार हतवा उपकेंद्र के लिए कसया से जाने वाली मेन लाइन के पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और मेनलाइन में ब्रेकडाउन होने से करीब 60 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

20 घंटे बाद सप्लाई बहाल हो सकी। जानकारी के अनुसार नशे में धुत वाहन चालक रात करीब 8:30 बजे पडरौना रोड पर बैरिया गांव के सामने साखोपार हतवा उपकेंद्र को कसया से जाने वाली मेन लाइन के पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को पकड़कर डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस चालक को अपने साथ ले गई। क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर शनिवार को दोपहर दो बजे सप्लाई बहाल की गई। इससे करीब 60 गांवों की बिजली 20 घंटे गुल रही। रात भर बिजली नहीं होने से लोग परेशान हो गए। जेई रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक पिकअप ने पोल में टक्कर मार दी थी। इस कारण शुक्रवार रात करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई थी। मरम्मत के बाद शनिवार को दोपहर करीब दो बजे बिजली सप्लाई बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें