पडरौना। मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ फरवरी से शुरू हो रही है। अल्पसंख्यक विभाग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सचल दल बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मदरसा बोर्ड 2026 की परीक्षा में इस बार 3005 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम की में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 3005 हो गई है। नौ फरवरी से दो पालियों में परीक्षा शुरू होगी और 14 फरवरी तक चलेगी। हर परीक्षा केंद्रों पर एक- एक पर्यवेक्षक और एक- एक सह केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अल्पसंख्यक कार्यालय से ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी की जाएगी साथ ही नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आठ सेक्टर और पांच सचल दल बनाए गए हैं। यह परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरंतर भ्रमण करते रहेंगे।
0
इन्हें बनाया गया सेक्टर मजिस्ट्रेट
- पडरौना बीडीओ रवि कुमार रंजन, बीडीओ दुदही कमलेश कुमार राय, बीडीओ तमकुहीराज अनिल कुमार राय, बीडीओ फाजिलनगर सुभाष चंद्र, बीडीओ हाटा हरिश्चंद्र कौशिक, बीडीओ विशुनपुरा अखंड प्रताप और बीडीओ कप्तानगंज अमरनाथ पांडेय को मदरसा बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
0
इनके अगुवाई में गठित है दो सदस्यीय सचल दल
- जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, सीवीओ डॉ. एके सिंह, जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विकास कुमार गौतम और डीएमओ भरत लाल गोंड़ की अगुवाई में दो सदस्यीय दल गठित किया गया है।
0
इन्हें बनाया गया परीक्षा केंद्र
मदरसा जामिया उस्मानिया गर्ल्स हाईस्कूल उस्माननगर दुदही, मदरसा गौसिया इन्दादुल उलूम तमकुहीराज, मदरसा इस्लामिया मकतब अहलादपुर, मदरसा जामिया रजविया शम्सुल उलूम रजानगर पिपराकनक, मदरसा जामिया अरबिया फैजुल उलूम परेवाटार, मदरसा हजरत इमाम हुसैन इस्लामिया आलिया मकतब मिश्रौली, मदरसा मोहम्मदिया हयातुल उलूम मकतब पिपरा बाजार, मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया कप्तानगंज, मदरसा तेनिया शरीफिया नुरूल उलूम शाहपुर उचकी पट्टी, मदरसा फैजुल उलूम दा०ता० इस्लामिया जनालपुर और मदरसा मिस्बाहुल उलूम पिपरा रज्जब समेत कुल जिले में 11 मदरसा विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
0
मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ फरवरी से शुरू हो रही है। हो इसकी तैयारी लगभग पूरी चुकी है। 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पांच सचल दल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे। -भरत लाल गोंड़, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कुशीनगर।