पडरौना। शहर के हनुमान इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया। यातायात सीओ डा. अजय कुमार सिंह ने कालेज के बच्चों को वाहन चलाते समय हेलमेट जरुर पहनने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, कोहरे/फाग के दृष्टिगत साइड/टर्न लाइट का प्रयोग करने पर जोर दिया।
महिला चालक होने की दशा में मानक के अनुरुप ही रफ्तार रखें। निर्देशन के दौरान प्रभारी यातायात ने छात्रों को एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर लोक व्यवस्था,यातायात व्यवस्था में अपने स्तर से योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरते, दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे। यातायात नियमों का पंपलेट वितरित किया गया।