पडरौना। लोकमान्य इंटर कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्यालय में दिए गए शिकायती पत्र में मोहित सोनी, राज गुप्ता, पियूष वर्मा, दिपांशु सोनी, मंजूदर आलम आदि छात्रों ने कहा कि कॉलेज की तरफ से प्रेक्टिकल के नाम पर 100 रुपये, अंक पत्र के नाम पर 30 रुपये, छात्रवृत्ति फारर्वड करने के नाम पर 50 रुपये, पेन नंबर सुधार के नाम पर 30 रुपये, अपार आईडी के नाम पर 30 रुपये और प्रवेश फार्म के नाम पर 100 रुपये प्रति छात्र से लिए जा रहे हैं। इन छात्रों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की। इस संबंध में काॅलेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने कहा कि कुछ छात्र हैं, जो शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास में लगे रहते हैं। उनके तरफ से लगाया गया सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है है। वे काॅलेज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।