कटाई भरपुरवा में आयोजित क्रिकेट मैच में विजेता टीम के कप्तान चिंटू पहलवान व अन्य।
पडरौना। युवा क्रिकेट क्लब कटाई भरपुरवा की तरफ से आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट मैच का मंगलवार को फाइनल मुकाबला हुआ। मदरहवा की टीम ने मंछरियहवा को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त खेल शुरू कराया।इसके बाद टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिट्टू इलेवन टीम मदरहवा ने कुल 16 ओवर में 230 रन बताए। जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट क्लब कटाई भरपुरवा मंछरियहवा की टीम 15 ओवर में 209 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम के कप्तान चिंटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष मुंटून चौरसिया, डॉ. गोस्लिम अंसारी, अभय रौनियार आदि मौजूद रहे।