फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी मस्जिद प्रकरण : अंतिम दौर में जांच, रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। दो नोटिस के बाद मस्जिद पक्षकारों की ओर से नगर पालिका को सौंपे गए नक्शे और पत्रावलियों की जांच अंतिम दौर में है। आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि, तहसील प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपा जा चुका है। इसमें मस्जिद के का निर्माण बैनामे से अधिक में होने की पुष्टि भी हुई है। हाटा नगर के करमहा चौराहे पर वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में चार मंजिल भवन का निर्माण चल रहा है। इसकी शिकायत सीएम तक पहुंची तो दिसंबर माह में जांच शुरू हुई। हाटा तहसील प्रशासन की ओर से जांच के दौरान जमीन की पैमाइश कराकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई। तहसीली प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट कई नए तथ्य सामने आए। सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर मस्जिद का निर्माण कराने की भी पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन

21 दिसंबर को नगर पालिका प्रशासन ने मस्जिद निर्माण पक्ष के अजमतुन निशा पत्नी हाजी हामिद अली, जाकिर अली पुत्र हाजी हामिद अली को नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया है का कि नगर पालिका की ओर से जारी नक्शा और इससे जुड़ी पत्रावलियों को बार-बार कहने के बाद प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराने की दशा में 1916 की 185/186 के अंतर्गत कार्रवाई करने की बात कही गई थी।
सात जनवरी को नोटिस में दी गई समय सीमा बीत जाने के बाद भी मस्जिद पक्ष के लोगों ने कोई पत्रावली प्रस्तुत नहीं की गई तो नगर पालिका की ओर से एक सप्ताह का समय देते हुए दूसरी नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को मस्जिद पक्ष के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को 1999 में तत्कालीन नगर पंचायत की ओर से पास किए गए नक्शे की कॉपी समेत अन्य दस्तावेज नगर पालिका प्रशासन को सौंपा गया था। नगर पालिका प्रशासन उसकी अपने स्तर से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में नक्शे की वैधता और मौके पर हुए निर्माण कार्य में का मिलान किया जा रहा है। पुराना नक्शा होने के कारण जांच में समय लग रहा है।
विज्ञापन

ईओ मीनू सिंह ने बताया कि मस्जिद पक्षकारों की ओर से जो नक्शा और पत्रावली दी गई है। उसे रिकाॅर्ड से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें