पटहेरवा। बुधवार की सुबह हाईवे पर महुअवा गांव के सामने नोएडा नंबर की काले रंग की एक लग्जरी कार मिली। बृहस्पतिवार की शाम तक वाहन स्वामी थाने नहीं पहुंचा। बाद में पहुंचे कंपनी के लोगों को पुलिस ने कार सौंप दिया। थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप के पास नोएडा के नंबर की एक कार बुधवार की सुबह देखी गई। चाभी सहित कार होने की सूचना पर पहुंची पुलिस लावारिस पड़े लग्जरी कार को कब्जे में लेकर थाने चली गई। बताया जाता है गाड़ी स्टार्ट नहीं होने के चलते कार सवार गाड़ी में ही चाबी छोड़कर चले गए। संवाद