फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाल के लक्की थापा ने हरियाणा के रोहित को दिखाया आसमान- महिला कुश्ती बराबरी पर रही

Mon, 18 Mar 2024 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुश्ती में जोर आजमाइश करते नेपाल के लक्की थापा और राजस्थान के जल्लाद सिंह पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार के हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें नेपाल, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य जगहों के 30 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। रोमांचक मुकाबले में नेपाल के लक्की थापा ने हरियाणा के रोहित को पटकनी दी।
विज्ञापन


भाजपा नेता आदित्य प्रताप सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में नेपाल के लक्की थापा ने हरियाणा के रोहित पहलवान को, पडरौना के छोटे पहलवान ने कानपुर के रवि पहलवान को, हरियाणा के लाडी बाबा ने राजस्थान के शमशेर सिंह को चित किया, जबकि महिला कुश्ती में गोरखपुर की शिवांगी व प्रयागराज की रौशनी के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छुटी।

इसी तरह दिल्ली के पहलवान गुड्डू सिंह व गोरखपुर स्टेडियम के पहलवान शैलेंद्र यादव, पंजाब के पहलवान विक्की सिंह व मध्य प्रदेश के पहलवान सुरेंद्र के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। अंत में आयोजक धनंजय सिंह पहलवान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


कुश्ती का संचालन पहलवान पवन उपाध्याय ने किया, जबकि बजरंगी रेफरी की भूमिका निभाए। इस दौरान विजयंत सिंह लल्लू, विकेश मिश्रा, संजय यादव, अथर्व प्रताप सिंह, पंकज पोद्दार, शिवशंकर यादव, शैलेंद्र सिंह, अवधेश पांडेय, नवीन सिंह, मयंक वर्मा, रंजीत सिंह, अश्विनी सिंह, आलोक वर्मा, विकास सिंह, सतवंत सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें