फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुबह चार बजे मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली-दूसरे को दौड़ाकर पकडा

Sun, 10 Mar 2024 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कुशीनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के छपरा भगत गांव के पास पुलिस और पशु तस्करों में शनिवार भोर में करीब चार बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि भाग रहे दूसरे तस्कर को पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
फायरिंग( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के कोतवाली क्षेत्र के छपरा भगत गांव के पास पुलिस और पशु तस्करों में शनिवार भोर में करीब चार बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि भाग रहे दूसरे तस्कर को पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। दोनों पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक तमंचा भी मिला है। पुलिस ने पशु तस्करों के पिकअप को कब्जे में लेकर छह गोवंश को मुक्त करा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनसुार, शनिवार को भोर में उन्हें सूचना मिली कि पशु तस्कर गोवंश को हाईवे से बिहार लेकर जाने वाले हैं। इसके बाद हाटा पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर दी और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उस दौरान गोरखपुर की ओर से आ रहा एक पिकअप दिखा। पुलिस ने पिकअप को रोकने के लिए इशारा किया तो चालक ने पिकअप की स्पीड बढ़ा दी।

पुलिस ने छपरा भगत गांव के सामने पिकअप को बैरिकेडिंग की मदद से रोकना चाहा तो तस्कर पिकअप से उतर कर भागने लगे। इस दौरान एक तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर को बाएं पैर में गोली लगी, जबकि भाग रहे दूसरे तस्कर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल पशु तस्कर की पहचान देवरिया के महुआपाटन बाजार निवासी कमरो होदा उर्फ भिंगुर के रूप में, जबकि दूसरे की देवरिया जिले के ही बंजरिया गांव निवासी अब्बास अंसारी के रूप में हुई। पिकअप में छह गोवंश मिले। घायल तस्कर का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

सीओ कुंदन सिंह ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। घायल तस्कर का इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे को जेल भिजवा दिया गया है। इनके नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पता किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें