फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हास्टल की टीम ने मैच जीता

Fri, 11 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
वालीबाल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुशीनगर  स्थित लीलावती देवी स्टेडियम पर बुद्धा फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कुशीनगर महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। लोक कला फरूवाही नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद राज्य स्तरीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की धरती पर होने वाले ऐसे आयोजन से परंपरागत कलाओं को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य अतिथि ने वालीबाल टीम की खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया। आयोजक मंडल की तरफ से विनय राय ने महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की माटी की महक पूरी दुनिया में फैल रही है।
वालीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच लखनऊ हास्टल और गोरखपुर मंडल की टीम के बीच हुआ।  इसमें लखनऊ की टीम ने दोनों सेट 25-10 के अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच फैजाबाद मंडल स्पोटर्स एवं स्पोटर्स कालेज गोरखपुर के बीच खेला  गया। इसमें गोरखपुर स्पोटर्स कालेज की टीम ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

इस दौरान जितेंद्र प्रताप राव, देवेन्द्र सिंह, संजय दुबे,  संतोष सिंह, साजिद अली, रविभूषण सिंह, अनिल कुमार सिंह, त्रिलोकीनाथ पांडेय, विनय मणि त्रिपाठी, विनयकांत मिश्र, रिंटू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें