फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिरसिया दीक्षित में एलटी तार टूटा, पांडेय देवरिया फीडर ब्रेक डाउन

Sat, 26 Aug 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुक-रुककर हो रही बारिश से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

फाॅल्ट और टूटे तार को ठीक करने में लग गए घंटों
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बारिश की वजह से शहर और गांवों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति दो दिनों से नहीं मिल रही है। शुक्रवार को शहर के सिरसिया दीक्षित में एलटी तार टूटने से पांडेय देवरिया फीडर तीन घंटे ब्रेक डाउन रहा। फाॅल्ट को ठीक करने में तीन से पांच घंटे का समय लग रहा है। बारिश होने के चलते लाइनमैन पोल पर चढ़ने में असमर्थता जता रहे हैं। बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।
बारिश के चलते 24 घंटे में 100 से अधिक फाॅल्ट होने से शहर के कई मुहल्ले में आपूर्ति प्रभावित रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते शिकायत के बाद भी फाॅल्ट ठीक नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते बलोचहा, मुन्ना काॅलोेनी, छावनी, रामकोला रोड, बाजार रोड, स्टेशन रोड, भूतनाथ काॅलोनी, ओंकार वाटिका कालोनी, जगदीशपरम काॅलोनी में बृहस्पतिवार की रात लोगों को फाॅल्ट के चलते आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को शहर के सिरसिया दीक्षित में एलटी तार टूट गया था। उसे तीन घंटे बाद ठीक किया जा सका। इसके चलते पांडेय देवरिया फीडर से जुड़े करीब तीन मुहल्लों की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। फाॅल्ट या खराबी को ठीक करने में समय लग रहा है। टूटे हुए तार को ठीक करने में बारिश के चलते समय लग गया। शिकायत मिलने के बाद जल्द से जल्द खराबी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें