फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भारत के चैंपियन बनने में लव का सराहनीय प्रदर्शन

Mon, 01 Jan 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चैंपियन दिव्यांग क्रिकेट टीम के साथ लव।
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। भारत ने नेपाल को 18 रन से हराकर तीन दिवसीय दिव्यांग टेस्ट क्रिकेट में चैंपियनशिप का खिताब जीता है। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया की तरफ से आगरा में (28-30 दिसंबर) तीन दिवसीय टेस्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस जीत के साथ भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने अपनी 100वीं जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में जिले के खिलाड़ी लव वर्मा का सराहनीय प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 121 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 264 रनों पर घोषित की। इसमें सैयद शाह अजीज ने 118 रन, सूरज मनकेले ने 55 रन की पारी खेली दूसरी पारी में नेपाल की टीम 125 रन पर सिमट गई। भारत ने यह टेस्ट मैच एक पारी और 18 रन से जीत लिया। कैलाश प्रसाद ने छह विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
तमकुहीराज तहसील के बिहार बुजुर्ग निवासी लव वर्मा ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने सूरज मनकेले की रनिंग करते हुए दूसरे विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई साथ ही पहली पारी में गेंदबाजी में तो छाप नहीं छोड़ पाए। लेकिन दूसरी पारी में पांच ओवर में तीन मेडन सहित सात रन देकर एक विकेट लिए। लव के आलराउंड प्रदर्शन से भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक 100वीं जीत पर जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें