फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर से नकदी और आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Jan 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। शिवाजी नगर (बाबूछपरा) में शनिवार की रात शत्रुघ्न सिंह के घर में घुसे चोरों ने नकदी व आभूषण चुरा लिया। इसकी सूचना रामकोला थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शत्रुधन सिंह की रामकोला से पकड़ियार जाने वाले मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान है। उसके ऊपरी हिस्से में बने मकान में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर की रात सपरिवार अपने पुराने मकान पर रहने के लिए गए थे। मकान पर ताला बंद था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के गल्ले में पड़े सात हजार रुपये नकद निकाल लिया। इसके अलावा मकान में रखी दो आलमारियों का लॉक तोड़कर उसमें से लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। सुबह इस घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर रामकोला राजू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। छानबीन की जा रही है। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें