फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह...गर्भवती पत्नी को पुल से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमाने के बहाने महराजगंज से बिहार के धनहा पुल पर ले गया पति, मछुआरों ने बचाई महिला की जान
विज्ञापन

पत्नी का आरोप, पति की किसी और से हो गई हैं नजदीकियां, करता है विवाद

दुदही (कुशीनगर)। धनहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम गौतम बुद्ध सेतु (धनहा पुल) से महराजगंज के रहने वाले युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को गंडक नदी में फेंक दिया। गनीमत रही नदी की तेज धारा में बह रही महिला को मछुआरों ने बचा लिया। पत्नी का आरोप है कि डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति ने किसी और महिला से नजदीकियों की वजह से उसकी हत्या करने की कोशिश की। धनहा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका साहनी और महराजगंज के कोठीभार क्षेत्र के कोल्हुआ क्षेत्र के रहने वाले त्रिभुवन मद्देशिया ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। समाज और परिवार के तमाम विरोध के बावजूद त्रिभुवन और प्रियंका ने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए सात जनम के साथ का वादा कर लिया। शादी के बाद त्रिभुवन प्रियंका के साथ परिवार से अलग रहने लगा। प्रियंका के मुताबिक मंगलवार को त्रिभुवन का भांजा भी उनके घर आया हुआ था। घुमाने के बहाने भांजे के साथ प्रियंका को लेकर त्रिभुवन घर से निकला और कप्तानगंज होते हुए शाम सात बजे के करीब बिहार के धनहा क्षेत्र में गौतम बुद्ध सेतु पर पहुंचा।
विज्ञापन

प्रियंका को आशंका नहीं थी कि जिस त्रिभुवन के लिए उसने मां-बाप को छोड़ दिया वही उसके लिए जानलेवा इरादे लिए साथ आया है। पेशाब करने के बहाने त्रिभुवन पुल पर रुका। इसी दौरान बातचीत के बीच उसने प्रियंका को धक्का दे दिया और वह नदी में जा गिरी। नदी के तेज बहाव में प्रियंका करीब पांच सौ मीटर दूर तक बहती गई। इसी दौरान सेमरबारी ठोकर के पास मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर पड़ी उन्होंने प्रियंका को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भितहा थाने की पुलिस ने प्रियंका को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


000
वायरल वीडियो देखकर पहुंची बहन ने दिया सहारा
प्रियंका का कहना है कि नदी में उसका मोबाइल खो गया। वह पुलिस को किसी परिजन का नंबर नहीं बता पा रही थी। इस बीच नदी में डूब रही महिला को बचाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुधवार को वायरल वीडियो गोरखपुर में रहने वाली प्रियंका की बड़ी बहन ने देखा तो वह धनहा थाने पहुंची। प्रियंका ने बड़ी बहन को आपबीती बताई। धनहा के थानेदार अमित सिंह ने बताया कि तीन महीने की गर्भवती प्रियंका ने पति पर नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसने पति के भांजे पर भी आरोप लगाया है। फिलहाल उसे बड़ी बहन अपने साथ गोरखपुर ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें