फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर से लापता किशोर को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला

Mon, 08 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोला। स्थानीय थाने की पुलिस पुलिस को रविवार को एक किशोर के लापता होने की सूचना मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। करीब तीन घंटे में ही किशोर को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के अमवा बाजार गांव के नरकू टोला निवासी इंद्रजीत प्रसाद ने रविवार को पुलिस को सूचना दिया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अभिषेक गांव के ही सुनील के पुत्र शुभम उर्फ रोहित के साथ कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी वह मिला नहीं है। उससे कोई संपर्क भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए एसओ ने थाने के एसआई अजीत कुमार यादव, एसआई नबीस अहमद, कांस्टेबल रविंद्र यादव को दोनों लड़कों को खोजन की जिम्मेदारी दी। पुलिसकर्मी तत्परता दिखाते हुए दोनों किशोरों को खोजने में जुट गए। कुछ देर बाद सूचना मिली कि दो किशोर रामकोला बस स्टैंड पर हैं। पुलिस वहां पहुंचकर दोनों को थाने लाई और परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि एक किशोर के पिता ने तहरीर देकर एक लड़के के साथ बेटे के गायब होने की सूचना दी थी। किशोर को ढूंढकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें