फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की चपेट से बाइकसवार भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 08 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। कुबेरस्थान-पडरौना मार्ग स्थित सिकटा गांव के पास बाइकसवार दो भाई एक पिकअप की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक भाई की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल बड़े भाई का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भितहां थाना क्षेत्र के खैरवां गांव के निवासी संदीप सिंह अपने बड़े भाई अशोक सिंह और बहन सरिता सिंह के साथ शनिवार की देर शाम बाइक से कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी भोला सिंह के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। अभी वे सिकटा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक पिकअप की चपेट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बहन को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन घायल संदीप सिंह व उनके बड़े भाई अशोक सिंह को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही संदीप की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अशोक सिंह का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाइक चालक संदीप ने हेलमेट नहीं पहना था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। उनके परिजनों के सहयोग से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही एक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में तहरीर मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें