फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंचदेवों के प्रधान परमेश्वर हैं भगवान शिव

Tue, 29 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के राजेंद्रनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार की रात कथा वाचक पंडित कृष्णकांत ठाकुर ने शिव की महिमा की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव पंचदेव के प्रधान परमेश्वर हैं। कथावाचक ने कहा कि सृष्टि की रचना भगवान से ही हुई है। परमपिता ब्रहमा ने शिव से शक्ति पाकर ही मनु व सतरूपा को उत्पन्न किया था। उनसे ही सृष्टि का विकास हुआ। इसके पहले सेवरही की चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, मुख्य यजमान अरुण कुमार साहू व संतोष कुमार साहू ने सपत्नीक शिव महापुराण ग्रंथ की विशेष पूजा अर्चना कर आरती की। इस दौरान कृष्णा जायसवाल, आलोक जायसवाल, सुमित रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें