फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Mon, 13 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर स्थित निजी सभागार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन की ओर से धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पद्माकर द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श आज भी सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज में एकता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया।
संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष पं. रत्नेश पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों को संजोते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष पं. जितेंद्र दत्त पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और नई दिशा देने का कार्य करते हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर महेंद्र दूबे, ओमप्रकाश पाठक, सच्चिदानंद महाराज, अखिलेश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, राकेश तिवारी, नवीन सिंह, सुमित दीक्षित, नूतन दुबे, अनिल पांडेय, नीरज पाठक, शशिकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें