फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव

Thu, 23 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज ने 24 वें तीर्थंकर और जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया। इस दौरान मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
विज्ञापन

नगर के दिगंबर जैन मंदिर में परंपरागत रूप से पूजा शांतिधारा अभिषेक के पश्चात भगवान महावीर स्वामी की पूजा तथा निर्वाण कांड पढ़ते हुए जयकारों के बीच निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इसके बाद जैन उपासकों ने बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर की परिक्रमा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपासक अजय कुमार जैन ने पूजन कार्य परंपरागत तरीके से संपन्न कराया। इसके अलावा डाॅ. मृत्युंजय ओझा, प्रेमचंद जैन, रोहित जैन ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

जैन उपासकों ने कहा कि जैन धर्म शांति व अहिंसा का संदेश देता है। मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने की राह दिखाता है।
इस मौके पर रवि जैन, समीर, अमित, प्रतीक, आदेश जैन, अनोप देवी, रानी जैन, काजल, श्रृष्टि जैन, सुषमा जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें