फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फ्लाईओवर निर्माण और बीच सड़क वाहन खराब होने से लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा जाम, घंटों प्रभावित रहा अवागमन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। जेटी बाबू तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और बीच सड़क में एक वाहन खराब होने से लंबा जाम लग गया। सबसे अधिक आवागमन इसी सड़क से की जाती है। रोज सुबह और शाम को मुख्य सड़क और सर्विस लेन पर जाम लग जाता है। जब तक फ्लाईओवर निर्माण पूरा नहीं होगा जाम से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब छह बजे कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार के पास सर्विस लेन में ट्रक, बस, टेंपों, कार सहित बाइकों की लंबी लाइन लग गई थी। पुलिस के मुताबिक विशुनपुरा तिराहे के पास एक वाहन खराब होने के कारण जाम लगा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित जेटी बाबू तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसके चलते एक लेन में ही अस्थाई डिवाइडर तैयार कर दो लेन बनाकर वाहनों का आवागमन किया जा रहा है। लेन से बिहार की तरफ जाने व बिहार से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन किया जा रहा है। लेकिन निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास लेन में कोई वाहन खराब होता है, तो जाम लोगों को रूला देती है। जाम में एंबुलेंस, पुलिस व तमाम विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहन सहित मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जा रहे वाहन दो से तीन किलोमीटर लंबे जाम में घंटों फंसे रहते हैं। कुशीनगर चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय ने बताया कि जेटी बाबू तिराहे पर एक वाहन खराब हुआ है। इसलिए जाम लगी है। वाहन लेन से इधर-उधर कराकर जाम से निजात के लिए पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें