फाजिलनगर। लोकरंग महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ किया जाएगा। गाजीपुर से आए संभावना कला मंच के लोगों ने जोगिया जुनेबी पट्टी गांव में दीवारों पर भित्ति चित्र बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रात आठ बजे से होगा। उद्घाटन वैज्ञानिक और शायर गौहर रजा करेंगे। संभावना कलामंच के डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि समसामयिक ज्वलंत मुद्दों को अपनी कलाकृतियों में शामिल किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की महिलाएं गारी गायन से करेंगी। आरा (बिहार) के राजू रंजन अपने जनगीतों के साथ उपस्थित होंगे। नैनीताल, उत्तराखंड से ‘नई दिशाएं समिति’ के लोक कलाकार गढ़वाली लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।