फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: असमिया नृत्य और अतिथि कलाकारों की प्रस्तुति के साथ यादें छोड़ गया लोकरंग

Wed, 17 Apr 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
असमिया नृत्य प्रस्तुत करते असम के कलाकार।
विज्ञापन
फाजिलनगर(कुशीनगर)। असमिया नृत्य और अतिथि कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ जोगिया जनुबी पट्टी में आयोजित दो दिवसीय लोकरंग सोमवार की देर रात संपन्न हो गया। आयोजक ने सभी कलाकारों को अगले वर्ष भी आने का न्योता दिया।
विज्ञापन

लोकरंग कार्यक्रम के दूसरे दिन जनगीत रंग मंडली सिवान के कलाकारों ने भोजपुरी लोक गीत प्रस्तुत किया। नीदरलैंड के सरनामी भोजपुरी गायक व गिरमिटिया कृति के रचनाकार राजमोहन, रग्गा मेन्नो, सोंदर हीरा, वरुण नन्दा तथा किशन हीरा की प्रस्तुति हुई। ...मुट्ठी मजूरी व सुघर शुभूमि भइया भारत के देशवा की जहां बसे हमरो प्राण रे बिटोहिया... सुनाकर भारत के प्रति अपने लगाव को दर्शया, वहीं अपने पूर्वजों की दशा को भी व्यक्त किया। क्षेत्र के किन्नर रूबी, जमुनी आदि ने सोहर और नृत्य प्रस्तुत कर भावविभोर कर दिया। नटराज कल्चर एसोसिएशन असम के कलाकार गितेन नावा, गौतम, दीपांकर, पालवी, टीना, संगीता आदि की घोड़ताल नृत्य प्रस्तुत किया।
चंदलाल कालबेलिया की तरफ से मुकेश, असरफ, फुखराज, मंजू सपेरा, राजू राणा लक्ष्मी देवी आदि ने हारमोनियम, ढोलक, मोरचंग, ढोल आदि की जुगलबंदी से राजस्थानी लोकनृत्य, और लोकगीत प्रस्तुत कर लोक कलाओं को जीवंत कर दिया। अंत में परिर्वतन रंगमंडली सिवान की तरफ से आशुतोष मिश्रा के निर्देशन में नाटक ...दगा हो गए बालम... का मंचन हुआ। इसमें स्त्री की बिरह वेदना को दिखाया गया। इस नाटक में विष्णु कुमार मांझी, हिमांशु श्रीवास्तव, पीयूष सिंह, संजना कुमारी, नाजों खातून, अवधेश चौहान तथा दिव्या कुमारी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में संभावना कला मंच गाजीपुर के निर्देशक राजकुमार सिंह के टीम के सदस्य आदि का विशेष योगदान है। उन्होंने अपनी चित्रकारी और रंग रोधन से पूरे गांव को कला गांव में परिवर्तित कर दिया था। अंत में आयोजक सुभाषचंद कुशवाहा ने सभी अतिथियों व लोक कलाकारों को लोकरंग का मोमेंटम देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया और अगले साल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान विष्णुदेव राय, हदीश अंसारी, भुनेश्वर राय, इसराइल अंसारी, संजय, सिकंदर, हबीब, मंजूर, अनुभव, जमशेद, असलम, नितांत सिंह, बुलेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें