संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फाजिलनगर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में रविवार को नाई महासभा की बैठक संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मत से ब्लाॅक इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि बिना एकजुटता के किसी भी समाज को उनका अधिकार नहीं मिलेगा। समाज के लोगों में एकजुटता लोने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। इसके बाद उनकी मौजूदगी में ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। इसमें लोकनाथ वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, शंभू ठाकुर को महामंत्री ओर टुनटुन ठाकुर मीडिया प्रभारी चुना गया।
इस दौरान पप्पू ठाकुर, मिथिलेश शर्मा, विजय शंकर शर्मा, धमेंद्र ठाकुर, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद