फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 12 घंटे तक बंद ठप रही 50 गांव में बिजली आपूर्ति

Sun, 30 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर में बिजली फॉल्ट को ठीक करते विद्युत मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से जुड़े जोकवा फीडर, रहसु फीडर समेत साउथ फीडर के करीब 50 गांव में शनिवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो उठे।
विज्ञापन

फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र से सोहंग, लवकुश, देवपोखर, सोंदिया बुजुर्ग, हाटा, सपहांं, गांगीटीकर, किशुनदेवपट्टी, किशुनदास पट्टी, भलुही, श्रीरामपट्टी, दुरखिया, विजेधरा आदि गांव में शनिवार को 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता लगातार निगम के अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। जेई संदीप मिश्रा ने बताया कि मोहर्रम पर ताजिया का जुलूस निकला था। कोई बड़ा हादसा न हो जाए, इसको ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति बंद की गई है। शाम सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें