फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: कुशीनगर में सीएम योगी का विपक्ष पर तंज, बोले-बेटी-व्यापारी की सुरक्षा की कीमत अब जेल नहीं,जहन्नुम है

Wed, 29 May 2024 01:49 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर

सार

भीषण गर्मी में अपार जनसैलाब देख गदगद योगी ने मतदाताओं का आभार जताया। बोले कि कुशीनगर में अभी एक घंटा और रहने की इच्छा थी, लेकिन आज पांच कार्यक्रम करने हैं। इतनी भीषण गर्मी में आपका उत्साह हमें आनंदित करता है। आज पूरा पडरौना और कुशीनगर हाटा में उमड़ा है।
विज्ञापन
मंच से संबोधन के बाद सीएम योगी के साथ सांसद विजय दूबे व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जनपद साक्षी है कि हम लोग 1985 से 2019 तक नारा लगाते रहे- रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनती थी पर जैसे ही कमल को आपका आशीर्वाद मिला। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुझे अवसर मिला तो एक झटके में सारी बाधाएं दूर हुईं और अयोध्या में राम मंदिर बन गया।
विज्ञापन


अब भावी पीढ़ी से कह सकेंगे कि राम मंदिर का निर्माण हमने अपनी आंखों से देखा है। कमल को वोट देने वाले ताल ठोककर कहें कि राम मंदिर का निर्माण हमने किया है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, लेकिन मोदी-योगी की ताकत आप हैं। जब आप कमल के फूल पर सांसद-विधायक चुनते हैं तो यही हमारी ताकत बनते हैं और उसी के बल पर विकास आता है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने सिंचाई विभाग के पास हाटा कुशीनगर में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कुशीनगर से सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को पुनः सदन में भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार-400 पार का नारा सुन सपा को चक्कर आ रहा है, क्योंकि वह कभी 400  सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं सकती।
विज्ञापन





सपा केवल 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही। इसमें से पांच पर सैफई खानदान लड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएम योगी को प्रभु श्रीराम की मूर्ति भेंट करते सांसद विजय दूबे - फोटो : अमर उजाला
भीड़ देख गदगद हुए सीएम, बोले- दुनिया वालों देखो, यह लोकतंत्र का पर्व है
भीषण गर्मी में अपार जनसैलाब देख गदगद योगी ने मतदाताओं का आभार जताया। बोले कि कुशीनगर में अभी एक घंटा और रहने की इच्छा थी, लेकिन आज पांच कार्यक्रम करने हैं। इतनी भीषण गर्मी में आपका उत्साह हमें आनंदित करता है।

आज पूरा पडरौना और कुशीनगर हाटा में उमड़ा है। भीड़ के कारण पंडाल छोटा पड़ गया। लग रहा है कि जैसे त्योहार है। दुनिया वालों देखो, यही लोकतंत्र का पर्व है। लोकतंत्र कैसा होता है, हाटा में इसका नजारा दिख रहा है। यह जनसैलाब देख सूर्य देव भी कृपा बरसाकर छाया करने लगे हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि आपके पसीने का रिटर्न कुशीनगर का विकास करके देंगे।

बेटी-व्यापारी की सुरक्षा की कीमत अब जेल नहीं, जहन्नुम है
सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ मोदी जी ने कायाकल्प किया तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में आपका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। पडरौना में डोल मेला लगता था। जब भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आती थी तो सपा सरकार रोक लगा देती थी। यदि कार्यकर्ता डोल मेला निकालने का प्रयास करते थे तो पूरे पडरौना वालों को बंद कर देती थी।

हम लोगों को लड़ाई लड़नी पड़ती थी। हाटा में हर बार दंगा होता था, लेकिन सात वर्ष में पूरे यूपी में कोई दंगा नहीं करता। आज कोई गोकशी,  बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा पाएगा। ऐसा करने की सोचने वाला खामियाजा भी भुगतेगा। बेटी-व्यापारी की सुरक्षा की कीमत अब जेल नहीं, जहन्नुम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें