फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना मान्यता संचालित चार स्कूलों में जड़ा ताला

Fri, 23 Aug 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। दुदही ब्लॉक में बिना मान्यता संचालित चार विद्यालयों को बीईओ ने बंद करा दिया। अभिभावकों से पास के परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। इस कार्रवाई से अवैध तरीके से संचालित स्कूलों के संचालकों में खलबली मच गई। जानकारों का कहना है कि दुदही ब्लॉक में कक्षा से एक से पांच तक 30 से अधिक स्कूल अवैध तरीके से चल रहे हैं।
विज्ञापन

बीईओ की जांच में कुछ दिन पूर्व चार विद्यालय अवैध मिले थे। बीईओ ने संचालकों को स्कूल बंद करने की चेतावनी दी थी। लेकिन, स्कूल संचालकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को बीईओ डॉ. प्रभात कुमार राय पहुंचे तो चारों स्कूलों में बच्चे पढ़ रहे थे। बीईओ को देख संचालक मौके से खिसक गए। अपेक्स पब्लिक स्कूल धोबीघटवा में कक्षा एक से 12वीं तक कक्षाएं चल रही थीं। बीईओ ने छात्र-छात्राओं को बाहर निकालकर ताला बंद करा दिया।
एमआरजी पब्लिक स्कूल धोबीघटवा में अवैध तरीके से कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ाई हो रही थी। पास में एमआरडी पब्लिक स्कूल भी अवैध तरीके से एक से पांचवीं तक संचालित हो रहा था। इसके अलावा समर इंटर कॉलेज नंदपुर में बिना मान्यता के चल रहा था। चारों विद्यालयोंं में बीईओ ने ताला बंद कराया और संचालकों को स्कूल का संचालन नहीं करने की चेतावनी दी। बीईओ डाॅ. प्रभात कुमार राय ने बताया कि चारों विद्यालयों को बंद करा दिया गया है। सभी बिना मान्यता के थे। क्षेत्र में अवैध तरीके से चलने वाले विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें