पडरौना। सदर बीईओ ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट विद्यालयों की जांच की। जांच के दौरान बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों को बंद करा दिया। उन्होंने इन विद्यालयों के विद्यार्थियों का नामांकन पास के परिषदीय विद्यालय में कराने का निर्देश दिया।
बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने पडरौना ब्लॉक के कठकुइयां स्थित माउंट एकेडमी की जांच की। यहां 275 विद्यार्थी नामांकित मिले। विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। उन्होंने बालाजी श्रीब्रह्मा सिंह आदर्श विद्या मंदिर कठकुइयां का निरीक्षण किया। यहां भी 64 छात्रों का नामांकन मिला। यह भी बिना मान्यता चल रहा था। बीईओ ने दोनों विद्यालयों को बंद करा दिया। बीईओ ने बताया कि बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है।