फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमरे में खुद हुआ बंद, आत्मदाह की धमकी

Fri, 27 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक ने खुद को घर में किया बंद, पुलिस के आश्वासन पर माना
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम रामभजन तिवारी ने जमीन विवाद से परेशान होकर बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब एक बजे घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, रामभजन तिवारी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर जान देने की धमकी देने लगा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बताया कि एसडीएम से बात हुई है। मामले के निस्तारण के लिए 11 मार्च तक समय लिया गया है। इसके बाद युवक ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन

इससे पहले 10 फरवरी को भी रामभजन दुदही टैक्सी स्टैंड के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था और शाम चार बजे तक कार्रवाई न होने पर कूदकर जान देने की धमकी दी थी। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा के आश्वासन पर वह नीचे उतरा था।
युवक का आरोप है कि करीब ढाई साल पुराने जमीनी विवाद में उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उसकी पत्नी सुलेखा देवी के अनुसार, जब रामभजन रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में थे, तब गांव के ही एक व्यक्ति ने अनपढ़ता और मजबूरी का फायदा उठाकर दो डिसमिल की जगह चार डिसमिल जमीन का बैनामा करा लिया। आरोप है कि पूरी रकम भी अदा नहीं की गई। परिवार का कहना है कि विवादित जमीन पर ही उनका एकमात्र मकान बना है और उसे खाली कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

रामभजन का कहना है कि विदेश से लौटने के बाद वह लगातार थाना, तहसील और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन ने 11 मार्च तक मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि जमीन से जुड़ा मामला है। युवक को समझाकर उसे कमरे से बाहर निकाला गया। एसडीएम को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें