फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन : सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन

पडरौना। सरकार के निर्देश पर शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन शुरू हो गया है। सामान्य दिनों में चहल-पहल वाले पडरौना नगर समेत जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर शनिवार को दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच आने-जाने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ करती रही। कोविड टीका लगाने समेत अन्य बहुत जरूरत मंद लोगों को ही पुलिस आवागमन के लिए छूट दे रही थी।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया है। जो शुक्रवार की शाम आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन सामान्य दिनों में वाहनों और लोगों की आवाजाही से देर रात तक चहल-पहल वाले पडरौना समेत जिले के अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा है। इस बीच जिले की पुलिस आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोककर उनसे पूछताछ करती रही है। पडरौना नगर के सुभाष चौक पर लोगों से पूछताछ कर रहे चौकी प्रभारी आलोक कुमार यादव ने बताया कि जिले में लॉकडाउन लागू होने से लोगों के आवाजाही पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। जरूरी सेवाओं समेत अन्य जरूरी कार्य से आने-जाने वाले लोगों को ही छूट दी जा रही है। नगर में आने-जाने वाले लोगों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है। इसमें अधिकांश लोगों ने बताया कि वे जिला अस्पताल कोविड टीका लगवाने जा रहे थे, तो कुछ ने जरूरी कार्य से ही बाहर निकलने की बात कही। जो लोग बिना कार्य से सड़कों पर दिखाई दे रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट
तमकुहीरोड। लॉकडाउन मेें सेवरही क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की दिक्कत बढ़ गई हैं। क्षेत्र के लालदेव, राजेश, बलराम, झोटील, आजाद, दहारी आदि मजदूरों का कहना है कि कोरोना काल में रोजगार का संकट है। ऐसे में शनिवार को लॉकडाउन लागू होने से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। सेवरही बीडीओ विवेकानंद मिश्र का कहना है कि यूपी सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों में रोजगार सृजन कर ऐसे मजदूरों को काम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें