फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोहसा मोक्ष धाम के विकास के लिए एकजुट हुए क्षेत्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। छोटी गंडक नदी स्थित सोहसा मोक्ष धाम के विकास और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर रविवार को क्षेत्रवासी एकजुट हुए। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर मोक्ष धाम परिसर में हुई बैठक में स्थल की बदहाल स्थिति और जरूरी सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्रवासियों ने तय किया कि 30 सितंबर तक शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से विकास कार्य शुरू होने का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. हरिओम मिश्रा ने कहा कि सोहसा मोक्ष धाम करीब 100 गांवों के लोगों का आस्था जुड़ा है। देव दीपावली पर वर्ष 2024 और 2025 में सांसद विजय कुमार दुबे की ओर से की गई घोषणाओं का भी उल्लेख किया गया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सांसद उनकी भावनाओं और जरूरतों को देखते हुए जल्द विकास कार्य शुरू कराएंगे।देव दीपावली 2025 पर यह संकल्प लिया गया था कि यदि जिम्मेदार स्तर से मोक्ष धाम का विकास नहीं कराया गया तो जनसहयोग से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी संकल्प के तहत अब 30 सितंबर तक इंतजार करने और इसके बाद अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कराने का निर्णय लिया गया।इस दौरान उमेश राव, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विवेक राव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव, कृष्णमोहन, हेमंत मिश्र, राम नरेश मिश्र, शिव कुमार पांडेय, सुभाष कान्दू, जय प्रकाश वर्मा, अमरजीत, पंकज राव, सत्यजीत सिंह, अभिषांक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें