फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस के टारगेट पर लोकल बदमाश, आठ टीमें लगाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। गोपालगंज जिले के कटेया कस्बा के रहने वाले गिट्टी सप्लायर अमन चौबे का बाइक सवार बदमाशों ने फाजिलनगर से रेकी कर रहे थे। पुलिस के हाथ लगे सीसी टीवी फुटेज में इसकी जानकारी हुई है। बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पटहेरवा और चौराखास थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कटेया कस्बे के रहने वाले अमन चौबे और साथी शिवम चौबे बाइक से हमेशा की तरह फाजिलनगर क्षेत्र से गिट्टी के दिए गए सप्लाई का रकम वसूलकर शाम को एक ही बाइक से दोनों लोग कटेया जाने के लिए निकले। अरुसवा गांव के पास अभी पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर बाइक को रूकवा दिया। रुपये से भरा बैग असलहा दिखाकर लेने का प्रयास किए।
अमन चौबे ने इसका विरोध किया तो बदमाश मारपीट करने लगे। अमन ने बताया कि रुपये से भरा बैग लेने के लिए बदमाशों ने मेरा हाथ मरोड़कर तोड़ दिया और बैग लूट ले गए। इस दौरान एक बदमाश विपिन का भी हाथ मरोड़ दिया। करीब दस मिनट तक बदमाशों ने विवाद करने के बाद रुपये से भरा बैग लूटने में सफल हुए।
विज्ञापन

सूचना के बाद कुछ देर बाद पहुंची पुलिस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया। इसके बाद तमकुहीराज सर्किल व कसया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिग के लिए मैसेज हुआ। पुलिस बिहार बार्डर व चौक-चौराहों पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें