फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की धूप से मिली थोड़ी राहत

Sat, 20 Jan 2018 11:08 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ख्‍ाेलते युवा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना।  करीब एक महीने से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को मकर संक्रांति के बाद भी राहत नहीं मिली। शनिवार को दिन में हल्की धूप निकली जरूर लेकिन ठंड से लोगों को बहुत राहत नहीं मिली। हालांकि धूप निकलते ही ठंड से घरों में कैद बच्चे खेल मैैदान की तरफ निकल गए। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई।
विज्ञापन


आम तौर पर मकर संक्रांति के बाद ठंड का असर कम होने लगता है। परंतु इस बार ठंड से राहत अब तक नहीं मिली। शनिवार की सुबह भी अन्य दिनों की तरह ही ठंड व गलन से लोग परेशान रहे। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर भीड़ कम ही नजर आई। दिन के 11 बजे क बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। हालांकि गलन कम नहीं हुई। परंतु धूप देखते ही घरों में ठंड से दुबके बच्चे बाहर निकल गए। बच्चों की टोली क्रिकेट व फुटबाल खेलने लगी।

कुछ देर के लिए बाजार में भी भीड़ दिखी लेकिन जल्दी ही मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने लगा। शाम चार बजे ही सूर्यदेव बादलों में छिप गए। ठंड बढ़ते ही लोग बाजार का जरूरी काम निपटाकर घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें