फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेमरियावां में 113 केंद्रों पर हुई साक्षरता परीक्षा, 1145 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां सहित ब्लॉक के 113 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1145 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का समय तीन घंटा निश्चित था। इस बीच मेंहदावल के खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रसोइयों को इस परीक्षा का लाभ उठाना चाहिए। परीक्षार्थियों को बताया कि सभी को प्रमाणपत्र मिलेगा। प्रश्न में तीन भाग थे, जिसमें पढ़ना, लिखना और संख्यात्मक संबंधी शामिल थे। इस पर कुल 150 अंक निर्धारित है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल के निरीक्षण के समय ब्लॉक कॉर्डिनेटर आफाक अहमद, आनंद कुमार ,नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ,सुरजन गोंड मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें