फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस से लगी आग में किशोरी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस से लगी आग में किशोरी झुलसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरावर सिवान गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

पिपरावर सिवान के छावनी टोला निवासी मंगरू की पुत्री मुन्नी (16) मंगलवार की रात गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव होने से उसमें आग पकड़ ली। किशोरी अभी कुछ समझ पाती, उसके कपड़े में आग पकड़ ली। वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे और आग बुझाकर इलाज के लिए रामकोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर किशोरी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें