फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 60 हजार की शराब बरामद, बोलरो भी पकड़ी

Fri, 07 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी। एसओ आलोक यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर जटहा बाजार क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बोलेरो वाहन को रोका गया। तलाशी में पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। बरामदगी में 60 हजार की शराब मिली। बोलेरो वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार तस्कर इस शराब को बिहार ले जाने की फिराक में थे। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्करों की पहचान के लिए पुलिस टीम छापेमारी में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर बिहार सीमा से सटे इलाकों में निगरानी और तेज की जाएगी ताकि अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें