फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिरयानी की दुकान में चाकूबाजी, एक घायल

Fri, 07 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव करमैनी चौराहा स्थित एक बिरयानी के दुकान में बुधवार की रात करीब आठ बजे चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक व उसके साथी की बाइक को चाकूबाजी की घटना में शामिल युवकों ने छीन लिया था। पटहेरवा के गांव सेंदुरिया निवासी अक्षय मद्धेशिया (25) और सरफराज (22) निवासी पटहेरिया करमैनी स्थित चौराहे पर अपने मित्र के बुलाने पर गए थे। सभी वहां एक बिरयानी की दुकान में बिरयानी खाने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों दोस्तों ने नशा भी किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अक्षय पर चाकू से वार कर दिया। चाकू अक्षय के हाथ व सिर में लगा था। पीड़ित ने पटहेरवा पुलिस को नामजद तहरीर दिया था। तुर्कपट्टी पुलिस ने रात में ही घायल व आरोपी को थाने लाई। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें