कसया थाने में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर।
- फोटो : KUSHINAGAR
बस स्टैंड में खड़े ट्रक से शराब बरामद
मेरठ जिले का शराब तस्कर पकड़ा गया
कसया(कुशीनगर)। कसया बस स्टैंड परिसर में खड़े ट्रक से पुलिस ने 448 शीशी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करेगी।
एसओ सुनील राय ने बताया कि सूचना के आधार पर कसया बस स्टैंड परिसर में खड़े ट्रक को कब्जे में लिया गया। मौके से मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के तिहाई मोहल्ला मकदूमपुर रोड धौधरीपुरा निवासी शराब तस्कर अब्दुल्ला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हरियाणा निर्मित 318 सीसी (750 एमएल) और 130 सीसी (180 एमएल) कसीनोज पराइड अंग्रेजी शराब बरामद की। एसओ ने बताया कि अब्दुल्ला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में एसआई धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल आरिफ अंसारी व आफताब का भी सहयोग रहा।