फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से शराब और गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो से शराब और गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। तमकुहीराज थाने की पुलिस ने एक टेंपो से अवैध शराब और गांजा को बरामद किया। टेंपो से दो व्यक्ति भी गिरफ्तार किए गए हैं।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने टेंपो को रोककर तलाशी ली। टेंपो में 86.340 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली। शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति का नाम शारदा यादव है। वह सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव का निवासी है।
विज्ञापन

इसके अलावा 5.465 किलोग्राम गांजा भी बरामद हुआ। गांजा के साथ भी एक व्यक्ति पकड़ा गया। उसका नाम गोलू कुमार सिंह है। वह बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुरबगहां गांव का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें