फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल की भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी धवल जायसवाल। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
डेढ़ साल की भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आए युवक ने सोमवार की शाम को दूर के रिश्ते की डेढ़ साल की भतीजी को खिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ने लगी तो उसे धान के खेत में फेंककर भाग गया। बच्ची के घर न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची देर रात 11 बजे तक खून से लथपथ खेत में अचेत पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए दुदही सीएचसी से जिला अस्पताल, फिर जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव का युवक सोमवार को अपने रिश्तेदार के घर शाम करीब सात बजे पहुंचा। वहां रिश्ते में लगने वाली भतीजी (डेढ़ साल) को भाभी से मांगकर खिलाने के बहाने साथ ले गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। लोगों ने युवक की तलाश की तो उसका पता नहीं चला। उसके बाद बच्ची के परिजन युवक के घर पहुंचे। वह अपने घर पर नहीं था। इससे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह से युवक को तलाश करके उसके साथ सख्ती बरती। पुलिस के मुताबिक, उसके बाद आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची को वह स्कूूल के पीछे धान के खेत में फेंक आया है। परिजनों की मदद से पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर थी। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी कोकिला पट्टी निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें