फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑनलाइन स्वेटर बुक करने का आया लिंक, क्लिक करते ही बैंक खाते से कटे 3700 रुपये

Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-क्षेत्र के डुभा गांव का मामला
विज्ञापन



गंगुआ बाजार। त्योहारी सीजन में ठगों की चांदी है। मोबाइल फोन के संदेश और वाट्सएप पर लिंक भेजकर लोगों से साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। ऑनलाइन स्वेटर बुक करने का वाट्सएप पर कंपनी की ओर से एक लिंक आया। इसको क्लिक करते ही बैंक खाते से 3700 रुपये कट गए। पीड़ित युवक ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को भी दिया है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डूभा गांव निवासी विकास कुमार ने अपने छोटे भाई कुलदीप कुमार के लिए हरियाणा से (डीटीसी) नाम की ऑनलाइन कंपनी से स्वेटर भेजा था। इधर स्वेटर पहुंचने में देरी होने के बाद कुलदीप ने ऑनलाइन कंपनी के दिए मोबाइल नंबर पर स्वेटर नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर बात करने वाला कंपनी का कर्मी बताया कि आपका पता गलत था। इसलिए सामान नहीं पहुंच सका है। अभी अपने के वाट्सएप पर कंपनी का एक लिंक जाएगा। उसे क्लिक करेंगे तो फॉर्मेट खुलेगा। उसमें दोबारा अपना एड्रेस और मोबाइल नंबर भरकर भेज दीजिएगा।
विज्ञापन

कंपनी के वर्कर की बातों पर भरोसा कर के लिंक को कुलदीप ने क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से रकम निकल गया। ठगी के बाद युवक बैक पहुंचकर अपने एटीएम से एकाउंट में बचे रकम को निकाल लिया। इस बाबत तमकुहीराज के इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, साइबर सेल को जांच के लिए भेजा गया है। ठगी की घटनाएं अक्सर हो रही है। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें