गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे लाइन पर दोपहर में हुआ हादसा मामला,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर मालगाड़ी के सामने कूदकर एलआईसी एजेंट ने मंगलवार को खुदकुशी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर गांववालों की रेलवे लाइन पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की पहचान के बाद घर वालों को जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे घर वालों में चीख-पुकार मच गई। एलआईसी एजेंट के आत्मघाती कदम उठाने को लेकर घर वाले भी हैरान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय शैलेष जायसवाल एलआईसी के एजेंट हैं। मंगलवार को दोपहर में वह घर से कुछ देर में लौटने की बात कह साइकिल से निकले। खडडा-पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच अहिरौली नौका टोला गांव के पास दिन में करीब 2 बजे मालगाड़ी के सामने कूदकर खुदकुशी कर लिए। इसके बाद गांव वाले वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। कुछ देर बाद खड्डा पुलिस पहुंची और शव की पहचान कर घर वालों को जानकारी दिया। एजेंट की साइकिल रेलवे लाइन के किनारे पड़ी थी। घर वालों ने बताया कि कुछ दिनों से तनाव में रहते थे, पूछने पर कुछ बताते नहीं थे। भोजन करने के बाद लेटे थे, अचानक उठे और साइकिल लेकर घर से निकल गए। पूछने पर बोले कि अभी कुछ देर में आऊंगा। खुदकुशीन की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। घटना के बाद एलआईसी एजेंट की पत्नी और तीनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस बाबत इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के सामने कूदकर एजेंट ने खुदकुशी किया है।
किसान की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
खड्डा।
थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास खडडा -गुरलीरमगढवा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर क्षत विक्षत किसान की लाश मंगलवार को सुबह मिली। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के रौदने से लाश कई टुकड़ों में कट गया था। रात को गुजरने वाला कोई भी ट्रेन चालक इसकी जानकारी नजदीकी स्टेशन मास्टर को देना उचित नहीं समझा। पत्नी ने पति की मौत की जांच करने की मांग पुलिस से किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव निवासी 55 वर्षीय दहारी अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। खेती किसानी कर जिदगी की गाड़ी खींचते थे। इनके तीनों बेटे किसी शहर में नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम को किसी जरूरी काम से जाने की बात पत्नी से बोलकर घर से निकले। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो पत्नी परेशान थी।
मंगलवार को सुबह रेलवे लाइन पर दहारी की लाश मिलने की जानकारी पुलिस ने दिया तो वह बदहवाश हो गई। गांव के लोग भी रेलवे लाइन पर पहुंच गए। लाश की हालत देख लोग ट्रेन चालकों को कोस रहे थे, ताकि इसकी जानकारी खड्डा स्टेशन मास्टर को मिल गई होती तो शव की यह हाल नहीं होती। पत्नी ने मौत की वजहो की जांच कराने की मांग पुलिस से की है। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा कैसे हुआ है। यह किसी ने देखा नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह जानकारी होगी।