रामकोला। कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक परिसर में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें मौजूद खाता धारकों को बैंक खाते आधार से लिंग कराने के लिए जागरूक किया गया।अग्रणी बैंक के प्रबंधक सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि किसान, जमाकर्ता और पेंशन धारी समस्त खाताधारक अपना खाता आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से लिंक करा लें। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी के साथ लेन-देन में भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड सबसे कम ब्याज दर पर बैंक खेती करने के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है। लेकिन इस ऋण को एक वर्ष में अदा कर दें, अन्यथा ब्याज का बोझ बढ़ जाएगा। इस दौरान शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, सहायक प्रबंधक मुक्तिनाथ आदि मौजूद रहे।