फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कल तक कर सकते हैं पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन

Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पद्म पुरस्कार के लिए 14 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए ऐसे व्यक्तियों का चयन किया जाएगा, जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हों। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने वाले आवेदन कर सकते हैं। उनकी तरफ से राज्य, क्षेत्र और खेलो इंडिया अभियान में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा हो। कृषि, बागवानी, गन्ना उत्पाद आदि में उच्च स्तर का ऐसा प्रदर्शन, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक हो। जरूरतमंद व कमजोर व्यक्तियों को सभ्य जीवन जीने में सहायता करने सहित अन्य जन सरोकार के कार्यों में सहयोग दे रहे हों, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे लोग अपना पूर्ण बायोडाटा, फोटो वीडियो सहित प्रत्येक दशा में 14 सितंबर तक जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें