फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट लगने से पोल से गिरा लाइनमैन

Sun, 17 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। सलेमगढ़ बाजार में ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान संविदा लाइनमैन करंट लगने से पोल से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

तरयासुजान उपकेंद्र से शटडाउन लेने के बाद सलेमगढ़ उत्तरी चौराहे के पास संविदा लाइनमैन रंगलाल भारती पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान आपूर्ति चालू हो गई और तेज झटका लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़े। उनकी कमर में गंभीर चोट आई तथा हाथ झुलस गया। मौजूद लोगों ने उन्हें तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
बिना सेफ्टी किट जान जोखिम में डाल काम कर रहे बिजलीकर्मी

-एक सप्ताह में करंट लगने से तीन संविदा लाइनमैन घायल
सलेमगढ़। तरयासुजान बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में संविदा लाइनमैन बिना सुरक्षा उपकरणों के खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। सेफ्टी किट के अभाव में एक सप्ताह में तीन लाइनमैन करंट की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संविदा लाइनमैन रंगलाल भारती (सलेमगढ़), गोरख (माधोपुर खुर्द) और मोहन कुशवाहा (लतवा) बिजली के पोल पर फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से गिरकर घायल हो गए। घायलों का कहना है कि वे महराजगंज स्थित सिसवनिया ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अधीन संविदा पर कार्यरत हैं। कंपनी की ओर से उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। लाइनमैनों ने बताया कि इंसुलेटेड ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट और इंसुलेटेड जूते जैसी जरूरी सेफ्टी किट के बिना ही उन्हें काम करना पड़ रहा है। कई बार मांग करने के बावजूद ठेकेदार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद न तो कंपनी का कोई जिम्मेदार हालचाल लेने पहुंचता है और न ही विभागीय स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। तरयासुजान उपकेंद्र के जेई विकास सहानी ने बताया कि संविदा कर्मियों के लिए जल्द ही सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें