फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान बन रहा पुस्तकालय

Tue, 20 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया तहसील परिसर में संचालित पुस्तकालय में अध्ययन करते विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

कसया। तहसील परिसर में संचालित गुरु द्रोणाचार्य पुस्तकालय में तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विद्यार्थियों के बढ़ती संख्या को देखते हुए पुस्तकालय का संचालन दो शिफ्ट किया जा रहा हे। यहां नियमित आने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि पुस्तकालय में अध्ययन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है।
पुस्तकालय में तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था में बढ़ाेत्तरी की गई है। इसके अलावा अध्ययन कर रहे छात्रों की तरफ से मैथ, यूपीपीएससी, नीट, बैंकिंग, हिस्ट्री विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकों की मांग भी बढ़ी है। उसे प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है। तहसील परिसर में संचालित पुस्तकालय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालन होता है। इसमें वाई फाई, मोबाइल टैब, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित पुस्तकें, उपन्यास, एनसीआरटी की पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय में किड्स जोन भी बनाया गया है। शुरूआत में एक साथ 16 छात्र-छात्राएं बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था थी, लेकिन लागातार छात्रों की संख्या बढ़ने की वजह से इसका संचालन दो शिफ्ट में किया जा रहा है। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसकी शिफ्ट दोपहर
विज्ञापन
विज्ञापन

1:30 बजे से शाम पांच बजे तक संचालन हो रहा है। इस समय पुस्तकालय में 32 विद्यार्थी नियमित अध्ययन करने आ रहे हैं। इनके अलावा पांच से दस अन्य विद्यार्थी भी आते हैं। पुस्तकालय इंचार्ज समर ने बताया कि छात्रों की संख्या बढ़ रही है। छात्र संख्या के हिसाब से इनके बैठने व्यवस्था और शिफ्ट बढ़ाया गया है। विद्यार्थियों की मांग पर पुस्तकें उपलब्ध कराया जा रहा है। फिर से कई पुस्तकों की डिमांड आई है। जिसको मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें