फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Thu, 06 Aug 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। सालिकपुर गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार को गांव के पास खेत की ओर गए लोगों ने गन्ने के एक खेत में तेंदुए को देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आई वन विभाग की टीम निगरानी में जुट गई।बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम तेंदुए ने गांव निवासी नरेश चौहान की खेत में चर रही चार बकरियों को अपना शिकार बना लिया था। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार को तेंदुए ने महदेवा गांव में एक कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया था। उनका कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से तेंदुआ सालिकपुर और महदेवा गांव के आसपास लगातार घूम रहा है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। इस संबंध में खड्डा रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सालिकपुर गांव वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से सटा हुआ है। इसलिए कई बार वन्यजीव भटककर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से सतर्क रहने तथा तेंदुए के दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें