फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर की बच्ची की नृशंस हत्या से अधिवक्ता गुस्से में

Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। गोरखपुर में मासूम बच्ची की नृशंस हत्या से अधिवक्ता गुस्से में हैं। कप्तानगंज कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार चंदन शर्मा को सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मी को फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा पांडेय और महामंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। ऐसे जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पुलिस विभाग में ऐसे प्रवृत्ति वाले कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें तत्काल सेवा से हटाने और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान राम प्रताप सिंह, सुग्रीव सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार राव, सतीश चंद्र गौड़, दीनानाथ शर्मा, अरुण कुमार सिंह, परमहंस कुमार, इंद्रेश यादव, दारा यादव, संजय सिंह, राजन पांडेय, अभिनेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें