फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन के विवाद में लेखपाल के भाई को भेजा जेल

Fri, 11 Apr 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। बसहिया उर्फ कप्तानगंज के ढाढ़ी टोला में मंगलवार की रात में जमीन को लेकर लेखपाल के भाई और गांव के दो लोगों के बीच हाथापाई हुई थी। इस मामले में लेखपाल के भाई को एसडीएम ने जेल भेज दिया। एसडीएम ने मामलों की जांच के लिए नायब तहसीलदार को नामित किया है। कप्तानगंज तहसील में तैनात लेखपाल मुकुट बिहारी के भाई अखिलेश कुमार और ढाढ़ी टोला निवासी राम व्यास के बीच जमीनी विवाद हुआ था। इसको लेकर दोनों पक्षों से पुलिस ने तीन लोगों को चालान किया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम विकास चंद ने अखिलेश कुमार को जेल भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रामाशीष और राम व्यास को जमानत दे दिया है। एसडीएम ने बताया कि अखिलेश कुमार को जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें