फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणबद्ध आंदोलन करेंगे लेखपाल

Wed, 13 Jul 2016 11:07 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
बैठक - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
हाटा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई की बुधवार को हाटा तहसील के सभागार में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर छह मांगों को पूरा कराने के लिए चरणबद्ध ढंग से आंदोलन करने की रणनिति पर विचार किया गया।
विज्ञापन


जनपद के सभी तहसील अध्यक्षों की मौजूदगी में हुई बैठक में लेखपाल संवर्ग में व्याप्त विसंगतियां दूर करने, लेखपाल संवर्ग का पद नाम राजस्व उप निरीक्षक करने और शैक्षिक योग्यता स्नातक कर ग्रेड पे बढ़ाने, लेखपाल संवर्ग का काडर पूर्व की तरह से जिला स्तरीय करने सहित छह मांगों को लेकर चरणबद्ध ढंग से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि संघ के लोग 16 अगस्त को तहसील दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राजस्व मंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इसके अगले दिन 17 अगस्त से 22 अगस्त तक संघ के लोग प्रत्येक कार्य दिवस में काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। इसी तरह से 23 से 29 अगस्त तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय भी बैठक में लिया गया। यह भी तय किया गया कि इसके बाद भी मांगें नहीं मानीं गईं तो 30 अगस्त को प्रदेश भर के लेखपाल लखनऊ में विधान भवन का घेराव कर वहीं आगे की आंदोलन की घोषणा करेंगे। बैठक में संगठन के जिला मंत्री निलेश रंजन राव, हाटा तहसील इकाई के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कसया तहसील अध्यक्ष अरविंद तिवारी, रमेश प्रसाद, मुकुट बिहारी, अशोक वर्मा, विपिन मणि, अनिल त्रिपाठी, अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें