फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले हाटा तहसील के अभिषेक पासवान को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा पडरौना, कप्तानगंज के पांच से अधिक लेखपालों को कारण बताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है और वेतन कराने का निर्देश संबंधित तहसील के एसडीएम ने दिया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की चेतावनी दिया है। बुधवार को लेखपाल संघ ने बैठक कर रणनीति बनाए कि कार्रवाई वापस नहीं लेने पर 20 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन सख्त है। राजस्कर्मियों को इसमे ड्यूटी लगाई गई है। हाटा तहसील में तैनात लेखपाल अभिषेक पासवान को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा कई लेखपालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही करने वाले कर्मचरियों पर कार्रवाई होगी। साथी पर हुई कार्रवाई से नाराज लेखपाल संघ की बैठक कसया के एक निजी होटल में बुधवार की शाम को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव की अध्यक्षता में हुई। लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि शासन के नियमानुसार ही लेखपाल कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें